फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंजीनियरिंग का फिर बढ़ा क्रेज, दाखिले के ग्राफ में हो रहा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग का फिर बढ़ा क्रेज, दाखिले के ग्राफ में हो रहा इजाफा
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों का इंक्यूबेशन सेंटर से पंजीकृत हुए स्टार्टअप को माना जा रहा वजह
- इंजीनियरिंग कॉलेज में 68 प्रतिशत ज्यादा हुए दाखिले, बीफार्मा की भी बढ़ीं सीटें
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले के छात्रों में इंजीनियरिंग का क्रेज फिर से बढ़ने लगा है। यही वजह है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कॉलेज में पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा दाखिले 2022-2023 में हुए। इसकी बड़ी वजह प्रदेश में जिले के कॉलेजों का इंक्यूबेशन सेंटर से पंजीकृत हुए स्टार्टअप को माना जा रहा है। एक-एक कॉलेज से 20 से 28 स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं। इस वजह से कॉलेज प्रबंधक इस साल दाखिले और बढ़ने की उम्मीद लगाए हैं।
पिछले कुछ सालों तक जिले के इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें खाली रह जा रही थीं। मजबूरी में कई कॉलेज प्रबंधकों को दाखिले नहीं होने की वजह से कई ब्रांच बंद करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से छह हजार दाखिले भी नहीं हो पा रहे थे। लेकिन अब यह आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। वर्ष 2019 में 6642 सीटों पर इंजीनियरिंग में दाखिले हुए, जबकि वर्ष 2022-2023 में 11172 दाखिले हुए। करीब 68 प्रतिशत दाखिले बढ़े। प्रदेश में भी बीटेक कोर्स में दाखिले बढ़े। वर्ष 2019 में 40185 दाखिले हुए जबकि 2022 में 54615 दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीफार्मा की बढ़ीं सीटें

कोविड के बाद से बी-फॉर्मा कोर्स करने वाले छात्रों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। जिले के कॉलेजों में वर्ष 2019 में 1323 दाखिले हुए थे। जबकि वर्ष 2022 में 1884 दाखिले हुए। प्रदेश में देखे तो वर्ष 2019 में बीफार्मा में 15006 दाखिले हुए थे, जबकि वर्ष 2022 में 25184 दाखिले हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधकों का कहना है कि कोविड के बाद से बीफार्मा की मांग बढ़ी है। पहले जो कॉलेज बीफार्मा बंद करने की योजना बना रहे थे, उन्होंने विचार बदल दिया है।


गौतमबुद्ध नगर के कॉलेज में आवेदन लेने वालों का आंकड़ा

2019 2020 2021 2022
बीटेक 6642 6805 8035 11172
बीफॉर्मा 1323 1459 1908 1184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें