फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब व्हाट्सएप और ई-मेल से रियल टाइम अपडेट कराएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब व्हाट्स एप और ई-मेल से रियल टाइम अपडेट देगा प्राधिकरण
विज्ञापन

-आवंटियों को समय से मिलेगी सूचना, आवेदनों की मिलेगी अपडेट रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण आवंटियों तक रियल टाइम स्टेटस अपडेट पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप और ई-मेल का सहारा लेगा। इसके माध्यम से नोटिफिकेश और संदेश भेजे जाएंगे। प्राधिकरण के इस कदम से आवंटियों को काफी सहूलियत होगी। जल्द ही एजेंसी का चयन कर यह सुविधा शुरू हो जाएगा। सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 13 जून तक इच्छुक एजेंसियां प्राधिकरण के पास आवेदन कर सकती हैं।
नोएडा प्राधिकरण अपने आवंटियों को पोर्टल पर अपडेट के लिए लॉगइन आईडी देता है। सभी आवंटी आईडी का प्रयोग करते हैं। इसी पर बकाये समेत कई अन्य बिंदुओं पर अपडेट दिए जाते हैं। हालांकि कई आवंटी अपनी आईडी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें समय से जानकारी नहीं मिलने की से नुकसान होता है। अब उन्हें व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से अपडेट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण में वर्तमान समय में संपत्तियों का ट्रांसफर, नक्शा पास कराने, प्रोपर्टी को जमानत के तौर पर रखने, नो ड्यूज सर्टिफिकेट समेत कई बिंदुओं पर काम के लिए आवेदन किया जाता है। ऑनलाइन आवेदनों में जरूरी दस्तावेज नहीं होते। लिहाजा उनको दी गई आईडी पर सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें