दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा के पास एक होटल से चार वर्षीय बच्चा लापता हो गया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के अनुसार, महावीर पत्नी और बच्चे के साथ 25 फरवरी को गांव से बस में दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में जब वह एक होटल पर उतरे तो पीछे से बच्चा भी बस से उतर गया। उन्होंने उसे बस में बैठने को कहा, लेकिन जब वह बस के अंदर आए तो बच्चा वहां नहीं था। पुलिस का कहना है कि बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। तलाश जारी है।