फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग, ग्रेनो पहुंची महाराष्ट्र, बंगाल और गुजरात की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- शेड्यूल में परिवर्तन संभव, रविवार की जगह सोमवार को हो सकते हैं मुकाबले, आधिकारिक घोषणा बाकी
विज्ञापन

- एक से 6 मार्च तक होंगे छह मुकाबले, कुल आठ टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एक से 6 मार्च तक होने वाली छह दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात की टीमें ग्रेनो पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। जो चार जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। हालांकि रविवार को प्रस्तावित मुकाबले के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, रविवार का मैच अब सोमवार से खेले जा सकते हैं।



मुकाकबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। बीएसएफ में इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि तीन टीमें आ चुकी हैं। बाकी पांच टीमें भी शनिवार और रविवार तक जिले में पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर रविवार को होने वाले मुकाबले सोमवार को होते हैं, तो ऐसे में सोमवार को दो मुकाबले हो सकते हैं। आयोजन समिति जल्द ही संशोधित कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा ककर सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस कर्मियों में तनाव कम करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में मदद मिलती है। खेल के माध्यम से आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना और सुदृढ़ होती है। लीग में पांच दिनों में चार क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। नॉर्थ जोन से दिल्ली पुलिस और आरआरएफ, वेस्ट जोन से महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस, साउथ जोन से पुडुचेरी व अंडमान और निकोबार पुलिस और ईस्ट जोन से एसएसबी वेस्ट बंगाल पुलिस टीम सेमीफाइनल के लिए चयनित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में तैयारियां तेज
क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी को लेकर बीएसएफ ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम परिसर को सजाकर मैदान को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। जवान मैदान की साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दर्शकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें