ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार महिलाएं अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रही थीं। उनके कब्जे से 4.5 किग्रा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान बुलंदशहर के गांव गंगागढ़ निवासी इंद्रा देवी, अलीगढ़ के गांव मीरपुर बंजारन का नंगला निवासी गीता, अलीगढ़ के गांव रूपा नंगला निवासी उर्मिला उर्फ लालमुखी और बुलंदशहर के गांव हीरापुर टांडा निवासी मीना के रूप में हुई हैं। इंद्रा देवी इस समय एच्छर गांव, गीता कासना, उर्मिला व मीना नट की मडैया गांव में किराये पर रह रही थीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर ईटा वन के पास से गश्त के दौरान चार महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई तो उनके थैला से गांजा निकला। ब्यूरो