ग्रेटर नोएडा (संवाद) सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे तीसरे चैंपियन चैलेंज इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली चार टीमों ने अंतिम चार में जगह बनाई है। अब 12 अक्तूबर सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में फाइनल में पहुंचने के लिए टीमें जोर लगाएंगी।