यमुना सिटी (संवाद)
रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही जेवर प्रीमियर लीग के चौथे दिन तीन मुकाबले खेले गए। तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला नमो स्ट्राइकर्स और क्वांटम स्ट्राइकर्स के बीच दोपहर दो बजे खेला गया। क्वांटम स्ट्राइकर्स ने 103 रन से मुकाबला अपने नाम किया। भोला चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला इंडियंस इन्वेंसिबल्स और एमके इंडियंस के बीच हुआ। इन्वेंसिबल्स ने नौ ओवर में आठ विकेट खोकर 130 रन बनाए और दो विकेट से मुकाबला जीत लिया।