ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में सीनियर महिला पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें काव्य जैन, कविश अरोड़ा, अविका सिंगल और डेनियल फरीद शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी मंगलवार को होने वाली सीनियर महिला पुरुष मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्यूरो