फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर शहर में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारियों के निर्वहन में कोताही मिलने पर गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील यादव, उपनिरीक्षक गौरव और उपनिरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। सभी की ड्यूटी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और निर्धारित जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं करने की बात सामने आई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें