डंपिंग ग्राउंड को लेकर अस्तौली गांव में ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की हुई वार्ता
दनकौर (संवाद)। अस्तौली गांव के पास प्रस्तावित ग्रेनो विकास प्राधिकरण के डंपिंग ग्राउंड के विरोध में नौ गांवों के ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को जारी रहा। लगातार 104वें दिन धरने पर बैठे किसानों से बात करने के लिए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, ओएसडी जितेंद्र, आरके शर्मा, वरिष्ठ प्रधान सीपीएम समेत अन्य अधिकारी शुक्रवार को धरनास्थल पहुंचे। हालांकि कई घंटे चली बातचीत के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सूरज भाटी ने बताया कि प्राधिकरण ने गांव के समीप डंपिंग ग्राउंड बनाने की योजना बनाई है। जिससे अस्तौली समेत आसपास के नौ गांवों के लोगों को प्रदूषण, दुर्गंध और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।