फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्यूरी स्कूल के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
जिला स्तरीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने पर ज्यूरी स्कूल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित। स्
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन में आयोजित अंडर–19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के हिमांशु ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। 11वीं कक्षा के योगराज ने शॉट पुट में स्वर्ण और जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। 11वीं कक्षा के मनन ने शॉटपुट में रजत पदक हासिल किया। 12वीं कक्षा के अक्षित ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। इन चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें