फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौकीदार से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रबूपुरा कोेतवाली क्षेत्र में मंदिर के चौकीदार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फलेदा निवासी सुभाष प्रसिद्ध नानकेश्वर महादेव मंदिर में चौकीदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मेहंदीपुर निवासी हारून, सारुन, मारून और फजर मोहम्मद ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी, डंडों और लोहे के सरिया से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें