फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, दिल्ली के चार लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 30 Sep 2024 10:13 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

बीती रात दिल्ली से सटे नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सभी मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
नोएडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के लिए बात दें कि सेक्टर 11-12 के बीच वाली सड़क पर देर रात 2 बजे के बाद हादसा हुआ है। मामला थाना सेक्टर -24 का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत रात्रि 2 बजे एक अल्टो कार डीएल 7 सीएन 8520 से(1) मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली (2) विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली (3) मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली (4) बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली (5) उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उक्त पांचो व्यक्ति खाना खाने के लिए नोएडा आए थे।

नोएडा से वापस जाते समय ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष उपरोक्त की मृत्यु हो गई तथा उक्त गाड़ी में बैठे उत्तम उपरोक्त को चोटे आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है। जिनकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


इस मामल में उत्तम की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या- 435/24 धारा 106(1),125/281 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। संबंधित आरोपित वाहन ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें