फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात साल की बच्ची समेत चार लोगों को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल की बच्ची समेत चार लोगों को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन

सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकाॅन सिटी की घटना, एक माह तक चलेगी बच्ची की दवा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकाॅन सिटी में कुत्तों ने दो दिनों में सात साल की बच्ची समेत चार लोगों को काट लिया। कुत्ते ने बच्ची पर बुरी तरह हमला किया। इस दौरान मां ने उसे छुड़ाने के लिए बैडमिंटन रैकेट से कुत्ते पर वार भी किया, फिर भी कुत्ते ने बच्ची को चार जगह काट लिया। बच्ची की एक महीने तक दवाइयां चलेंगी। घटना के बाद पीड़ित परिजन ने एओए को शिकायत की है।
सूरज भट ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी मां के साथ सोसाइटी में नीचे खेलने गई थी। तभी पीछे से एक कुत्ते ने बच्ची के कपड़े को पकड़ लिया। इस पर लड़की ने हाथ को पीछे किया तो कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर पत्नी से बैडमिंटन रैकेट से कुत्ते को मारना शुरू किया, लेकिन कुत्ते से बेटी को नहीं छोड़ा और तीन-चार जगह पर काट लिया। शोर मचाने पर सोसाइटी में आसपास टहल रहे लोग पहुंचे तो कुत्ता भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट ने बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे दो इंजेक्शन लगे हैं। साथ ही, डॉक्टर ने एक महीने की दवाई लिखी है। घटना के बाद से बच्ची बहुत डर गई है। इसके अलावा कुत्ते ने डिलीवरी बॉय यतेंद्र को भी काट लिया। इसके अलावा दो अन्य शख्स को काटा है। सुरक्षाकर्मियाें ने बताया कि कुत्ते ने फ्लैट नंबर-107 में रहने वाले एक बच्चे को भी काटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें