फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की मौत के मामले में पिता ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर तेजाब पिलाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के दो देवरों, सास व ननद को गिरफ्तार किया है। महिला के पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बेटी की शादी आठ फरवरी 2025 को ललित निवासी हर्ष विहार दिल्ली के साथ हुई थी। पति ललित पुत्र संजय कुमार, हिमांशु (देवर), आशीष कुमार उर्फ आशु (देवर), पुष्पलता उर्फ पुष्पा (सास) व पूजा (ननद) द्वारा वादी की बेटी से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए तेजाब पिलाकर कर उसे प्रताड़ित करना। एसीपी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि उपचार के दौरान तेजाब पिलाने के कारण पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने के चलते केस में धारा 80(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार पति की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने पीडिता से 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने तेजाब पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें