नोएडा। डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। ऐसे में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 449 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू मरीज मिलने के बाद प्रभावित इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करवाने के साथ ही फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में यदि कोई व्यक्ति डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित होता है तो उसकी भी जांच की जा रही है। ब्यूरो