बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर बदमाश लूट करने गए थे। लूट के 2 लाख 5 हजार रुपये कैश, आधार, पासपोर्ट समेत अन्य सामान की बरामदगी पुलिस ने बताई। पुलिस के मुताबिक बदमाश डीएनडी से सेक्टर-18 की तरफ आ रहे थे, डीएलएफ मॉल तिराहे से पहले शहदरा नाले किनारे मुठभेड़ हुई।
पुलिस ने बताया कि लूट के लिए ऐप बेस्ड डिलीवरी कंपनी से जुड़ा ई-रिक्शा चोरी कर उसी से चारों बदमाश पहुंचे थे। दो बदमाश ई-रिक्शा पर आगे बैठे थे और दो डिग्गी के अंदर छिपे थे। गनपॉइंट पर लूट के बाद एक बदमाश ई-रिक्शा लेकर चला गया था। तीन बदमाश कारोबारी पति-पत्नी व उनकी बेटी को बंधक बनाकर उनकी ही कार से ले गये थे।
घटना के वक्त ही कारोबारी की बेटी ने पुलिस को कॉल कर दिया था। इसलिए सुरक्षित निकालने को बदमाश कारोबारी पति-पत्नी को बँधक बनाकर उनकी ही कार से निकले थे। सेक्टर-142 के आगे नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तीनों बदमाश उतर गये थे और पैदल चले गये थे। आज सुबह हुई मुठभेड़ में चारों बदमाश पकड़े गये। इसके बाद डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, एडीसीपी मनीष मिश्रा, एसीपी प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।