फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी जिले की चार बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जूनियर बालिका वर्ग में जिले की हैंडबॉल टीम गठन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 29 नवंबर से दो दिसंबर तक अमेठी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए 26 नवंबर को मकलपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें से जानवी पाठक, दृष्टि कुशवाहा, मोनिका, दिव्यांशी ने शानदार प्रदर्शन किया और मंडलीय ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया हैं। चारों खिलाड़ी 27 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल ट्रायल में भाग लेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें