क्लब में गए दोस्तों की युवकों के साथ हुई थी कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित एक क्लब के बाहर युवकों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान पालम विहार की धर्म कॉलोनी के भूपेंद्र बुंदेला उर्फ बॉबी, भीमगढ़ खेड़ी के योगेश, जींद के मनदीप उर्फ दीप और सोनीपत के गौरव उर्फ अंशु के रूप में हुई है।
मामले में 11 जून को एक युवक ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वो अपने दोस्त के साथ टॉय बॉक्स क्लब गए थे। वहां से बाहर निकलने के दौरान कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टीम आगामी कार्रवाई कर रही है। जांच अभी जारी है।