फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बोनस के पैसे से खेल रहे थे जुआ, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिवाली पर ऑफिस से मिले बोनस की रकम से जुआ खेलते चार दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा के एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि जलवायु विहार के पीछे सेक्टर 47 में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान सिद्धार्थनगर के जयपुर गांव निवासी राकेश, नोएडा सेक्टर-37 की हरिजन बस्ती के दशरथ साहू, बरौला गांव के पंकज यादव व बागपत के मुकिमपुरा गांव के अंकित भाटी को गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में अंकित और राकेश अगाहपुर गांव में किराये पर रहते हैं। आरोपियों से छह हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि अंकित को दिवाली पर बोनस के रूप में 3500 रुपये मिले थे। इनसे जुआ खेल रहा था। सभी लोग जुआ खेलकर घर जा रहे थे लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें