फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया, गोरखपुर, यूपी के ध्यानार्थ:::: खाड़ी देशोंं में नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर करते थे ठगी, वर्क वीजा के लिए लेते थे 60 से 80 हजार रुपये
विज्ञापन

- अब तक 500 लोगों को बनाया शिकार, आरोपियों से 377 पासपोर्ट और मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दुबई में दो चार साल रहने के बाद वापस भारत आकर कुछ लोग जालसाजी करने लगे। आरोपी एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग रहे थे। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने इस मामले की जांंच कर चार जालसाज मंगोलपुरी निवासी रोहित सिन्हा, देवरिया यूपी निवासी बिरेंद्र सिंह, राजमान कुशवाहा और रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो साल में करीब पांच सौ से अधिक लोगों से ठगी कर चुके हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 377 पासपोर्ट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पीड़ित से लाखों रुपये आने के बाद आरोपी कंपनी का कार्यालय बंद कर फरार हो जाते थे। दरअसल बिहार के रहने वाले रंजीत कुमार ने साइबर सेल में शिकायत देते हुए बताया था कि फेसबुक पर उसने तुर्की, दुबई और अन्य खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने वाला एक विज्ञापन देखा था। इसमें नेताजी सुभाष प्लेस के एक कंपनी अल्फा एंटरप्राइजेज का नाम दिया था।
विज्ञापन

वहां दोस्तों सहित जाने पर कार्यालय में मौजूद लोगों ने उन्हें वर्क वीजा पर तुर्की भेजने के लिए 2.50 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने अपने चार दोस्तों सहित अपना पासपोर्ट और पैसे जमा कर दिए। करीब 4 महीने की अवधि खत्म होने के बाद आरोपियों ने उनके फोन कॉल का जवाब देना ही बंद कर दिया। उनके कार्यालय पर पहुंचे तो वह बंद मिला। निरीक्षक कौशलेश झा ने बताया कि टीम ने फाेन नंबर के जरिए एक आरोपी राकेश सिन्हा को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ठगी के बाद बदल देते थे ठिकाना
पूछताछ में गैंग के सरगना रोहित ने बताया कि उसने सबसे पहले नेताजी सुभाष प्लेस में अल्फा इंटरप्राइजेज के नाम से कार्यालय खोला। यहां करीब 200 से ज्यादा लोगों को ठगी करने के बाद कार्यालय और सभी मोबाइल फोन बंद कर दिए। इसके बाद उत्तम नगर में आकाश इंटरनेशनल के नाम से कार्यालय खोल लिया। पकड़े गए अन्य तीन आरोपी दुबई एवं तुर्की जैसे खाड़ी देशों में दो से पांच साल तक काम कर चुके हैं। सब 8वीं से दसवीं पास हैं। जबकि रोहित स्नातक है। ये 2020-21 में भारत लौटने के बाद ठगी करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें