फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन


रियल एस्टेट साइट पर गलत नाम और नंबर डालकर कर रहे थे ठगी
चारों आरोपियों ने हाल ही में 20 से अधिक लोगोंं से ठगी की है

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रियल एस्टेट की वेबसाइट पर गलत नाम और नंबर डालकर किराए का फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार जालसाजों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करण उर्फ अमितेश, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र और मृत्युंजय चौबे के रूप में हुई है। आरोपियों ने हाल ही में 20 से अधिक लोगोंं से ठगी की है। इनमें दस मामलों की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस इस गिरोह के बदमाशों को तलाश कर रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के दौरान बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों के पास से एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी रेंट एग्रीमेंट और 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी प्रॉपर्टी सेल परचेज और किराए पर मकान देने वाली विभिन्न वेबसाइटों पर अपना नंबर डालते थे। इसके बाद लोगों को किराए पर मकान दिलाने का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ऐसे करते थे जालसाजी

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी सेल-परचेज संबंधी मैजिकब्रिक्स, 99 एकर्स समेत अन्य वेबसाइट पर फ्लैट और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी आदि के फर्जी मालिक बनकर उसे किराए पर देने के लिए विज्ञापन डालते थे। जब कोई फ्लैट या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए उस नंबर पर फोन करता था तो आरोपी प्रॉपर्टी दिखाकर उनसे ठगी करते थे। हाल में ही इन आरोपियों ने सात लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।
-

चारों आरोपियों के बंटे थे काम

1. अमितेश मिश्रा उर्फ करण - कस्टमर से बात कर फ्लैट या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को दिखाने के लिए समय निर्धारित करने का काम करता था।

2. पुष्पेन्द्र - कस्टमर को फ्लैट या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को मौके पर जाकर दिखाता था और फर्जी फ्लैट मालिक से फोन पर बात कराता था।

3. अनिल चौहान - फर्जी फ्लैट मालिक बन कस्टमर से फोन पर बात करता था और फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार कर एग्रीमेंट की छायाप्रति देता था।

4. मृत्युंजय - इसके खाते में पैसे ट्रांसफर कराया जाता था। यहां से निकालकर चारों बांट लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें