आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार रात सोसाइटी में उल्टी दिशा से कार के साथ प्रवेश करने को लेकर सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिला निवासी के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अर्जुन और अभिषेक सोसाइटी में सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों अपनी कार से सोसाइटी में निकास द्वार से अंदर प्रवेश कर रहे थे। तभी सोसाइटी के गार्ड गौतम सिंह निवासी कानपुर देहात व सत्यम शुक्ला निवासी हरदोई ने उन्हें निकास द्वार से अंदर जाने को लेकर रोका दिया गया।