नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले चार बदमाशों को रविवार रात सेक्टर-11 से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इनमें से एक नेपाल का रहने वाला है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक को बेचने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान सभी के पास से एक-एक अवैध हथियार बरामद हुआ। इनकी पहचान लखीमपुर खीरी के गोला गांव निवासी दिव्यांशु शुक्ला, नेपाल के वामिटकसर निवासी अभिषेक थापा, जिला बुलंदशहर के बालका गांव निवासी आशीष शर्मा और मेरठ के छोटा मवाना निवासी सागर के रूप में हुई। चारों आरोपी गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्र में रहते हैं। बरामद वाहनों में से दो बाइक दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी की गई थी। ब्यूरो