फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में चोरी करने वाले कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में चोरी करने वाले कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी के सात रोल, चोरी करने में प्रयुक्त टेंपो व 55 हजार रुपये बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-63 स्थित कंपनी में चोरी करने वाले चार आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी के सात रोल, चोरी करने में प्रयुक्त एक टेंपो व 55 हजार रुपये बरामद किए हैं। नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि सेक्टर-63 में कंपनी में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई थी। शुरुआती जांच में कंपनी कर्मचारी सोनू दास की भूमिका संदिग्ध मिली थी। इसके बाद जांच के क्रम में सोनू व उसके तीन साथियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान वैशाली बिहार निवासी सोनू दास, उन्नाव के तुबरापुर गांव के कृपाशंकर, हापुड़ के सलाई गांव के सद्दाम व बरेली के जामअंतरामपुर गांव के नसीम के रूप में हुई। वर्तमान में सोनू नोएडा के सेक्टर-63, कृपाशंकर नोएडा के छिजारसी, सद्दाम गाजियाबाद के मसूरी व फरीदाबाद के एकता विहार में किराये पर रह रहा था। पूछताछ में पता चला है कि सोनू दास फैक्ट्री में काम करता था और इसी ने कंपनी में चोरी की योजना बनाई। योजना के तहत सोनू ने अपने साथ कबाड़ी सद्दाम, दुकानदार नसीम और टेंपो चालक कृपाशंकर को शामिल किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें