सेक्टर 131 प्रॉमिथियस स्कूल में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को टीम मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में बालक और बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को छह वर्गों में देशभर से आए अलग-अलग स्कूलों ने खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-14 टीम इवेंट में येलो ट्रेन स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं रस्तौमजी कैम्ब्रिज इंटरनेशनल, विरार दूसरे पर रही। बालिका अंडर-14 टीम इवेंट में मेजबान प्रोमेथियस, नोएडा विजेता रही और मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक अंडर-17 टीम इवेंट में फाउंटेनहेड स्कूल, सूरत ने खिताब जीता और इंडस इंटरनेशनल स्कूल बेंगलुरु उपविजेता रहा। बालिका अंडर-17 टीम इवेंट में द चिंटेल्स, कानपुर ने पहले पर रही और द गौडियम, हैदराबाद दूसरे पर रही। बालक अंडर-19 टीम इवेंट में रॉकवुड्स इंटरनेशनल ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की और संजय घोड़ावत इंटरनेशनल दूसरे स्थान पर रहा। बालिका अंडर-19 टीम इवेंट में फाउंटेनहेड स्कूल ने पहला स्थान पाया और जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल दूसरे पर रही।
हम लगातार तीसरे साल इस प्रतियोगिता को आयोजित कर रहे है। देशभर के विभिन्न स्कूलों से करीब 600 बच्चे अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। विजेता बच्चों को एसजीएफआई और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। - मुकेश शर्मा, संस्थापक, प्रोमेथियस स्कूल नोएडा