फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनपुरा में 68.50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी विधानसभा के सुनपुरा गांव में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 68.50 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और बेहतर सड़क व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में श्रीनिवास प्रधान, महेंद्र प्रधान, महकार सिंह, राजपाल, कमल, प्रिंस, मोहित, राकेश, ज्ञानी, खड़क सिंह, रविंद्र और भोला सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें