फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत व विकसित भारत’ और ‘सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 31 यूपी एनसीसी छात्रा इकाई और 40 यूपी एनसीसी छात्र इकाई के कैडेट्स समेत 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा ने किया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विनीता ने प्रथम, आनंद तिवारी ने द्वितीय और सुखपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कशिश सिसोदिया और निशांत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीतू अवस्थी और डॉ. नवनिंद्रा कुमारी रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें