नोएडा। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व छात्र संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत एडवोकेट स्मृति एस नायर ने छात्रों से बातचीत की। उन्होंने विधि क्षेत्र में करियर, उच्च शिक्षा और सफलता के लिए जरूरी गुणों की जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में आपराधिक बचाव पक्ष की वकील बनने तक की अपनी यात्रा साझा की। छात्रों को दृढ़ता, ईमानदारी और सहानुभूति के महत्व से भी अवगत कराया। ब्यूरो