फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परी चाैक व जीरो प्वाइंट पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज को हो रहा लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर हमेशा डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। सड़क पर से ही सवारियां उठाई जाती हैं। इस दाैरान रोडवेज चालकों से उनकी नोकझोंक भी होती है।
ग्रेनो डिपो से 106 बसें 18 रूट पर चलाई जाती हैं। एक बस 12 घंटे से केवल दो से तीन फेरे लगा पाती है। रोडवेज की बसें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर आती हैं। इस दौरान सवारियां लेने के लिए परी चौक व जीरो प्वाइंट पर निजी बसों का जमावड़ा रहता है। हर पांच मिनट पर बस मिलती हैं। इनका किराया भी रोडवेज की बसों से कम होता है। जीरो प्वाइंट पर बस के साथ कार व अन्य वाहन भी सवारियां उठाते हैं, जिससे रोडवेज को क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज और निजी बस का किराया

स्थान रोडवेज निजी बस

आगरा 300 200

अलीगढ़ 200 150

सिटी सेंटर 9 20-30
कोट


रोडवेज की बस स्टैंड से एक किलोमीटर तक निजी बस चालकों को सवारियां नहीं लेने का प्रावधान है, लेकिन डग्गमार बसें व अन्य वाहन परी चौक पर सवारियां लेते हैं। इसे रोकने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। - समीना अंजुम, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें