फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पुत्री शालिनी सिंह मंगलवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर बांगर गांव पहुंचीं। उन्होंने विद्या देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात की और स्कूल के लिए फर्नीचर, डिजिटल बोर्ड समेत अन्य संसाधन भेंट किए। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व कुंभाभोज वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक धीरज सिंह के बुलावे पर वह कार्यक्रम में पहुंचीं। शालिनी सिंह पिछले कुछ महीनों से गौतमबुद्धनगर में लगातार सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। उनकी बढ़ती गतिविधियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह जिले की किसी सीट से दावेदारी कर सकती हैं।