कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने निदेशक को दी धमकी
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के निदेशक को पुराने कर्मचारी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी कर्मचारी कंपनी में एवीपी सेल्स पद पर काम करता था और उसने कंपनी में 15 लाख की हेरफेर की थी। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गाजियाबाद निवासी विनोद प्रसाद जायसवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि सेक्टर-63 में उनकी कंपनी है। वैभव गुप्ता पहले एवीपी सेल्स पद पर काम करता था। आरोप है कि वैभव ग्राहकों से बात कर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो