फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान में चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुए की लत को पूरा करने के लिए दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-दुकानदार की पत्नी के जाली हस्ताक्षर कर निकाले डेढ़ लाख
-पुलिस ने मुरैना भागने से पहले निजामुद्दीन स्टेशन से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम गांव थाना पुलिस ने मालिक के गल्ले से एक लाख रुपये और चेक बुक चोरी कर जाली हस्ताक्षर से बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालने वाले पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह मुरैना भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी 27 साल के मुरैना मध्य प्रदेश निवासी अरुण तोमर के कब्जे से करीब साढ़े 73 हजार रुपये एक चेक बुक बरामद की है। आरोपी ने बताया कि उसे जुए की लत है और लत को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत थी।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पालम गांव में परचून की दुकान चलाने वाले एक शख्स ने दुकान के गल्ले से एक लाख रुपये और चेक बुक चोरी होने की शिकायत की। थाना प्रभारी सुधीर कुमार गुलिया के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक संदिग्ध कैद हुआ था। दुकानदार ने संदिग्ध की पहचान अपने पूर्व कर्मचारी अरुण के रूप में की। आठ सितंबर को जानकारी मिली कि वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश भागने की तैयारी में है। पुलिस ने स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पार्किंग क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता की किराने की दुकान से उसने एक लाख रुपये और एक चेक बुक चुराई। चेक बुक का इस्तेमाल करके उसने शिकायतकर्ता की पत्नी के जाली हस्ताक्षर किए और उसके खाते से अवैध रूप से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें