नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने और छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को तंबाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के बाद गठित सात सदस्यीय समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी करेंगी। प्रकोष्ठ की संयोजक वर्षा छबारिया ने बताया कि समय-समय पर जागरूकता अभियान, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छात्रों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। ब्यूरो