दादरी (संवाद)।
कांवड़ यात्रियों की तैयारियों के मद्देनजर सादोपुर की झाल पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है जिससे कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों को सहूलियत मिले। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि भक्त गोमुख, हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। गाजियाबाद के लाल कुआं से लेकर लुहारली टोल प्लाजा के समीपवर्ती गांवों के शिव भक्त कावड़ लेकर जीटी रोड के रास्ते से ही गुजरते हैं। जीटी रोड पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया है।