फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए 10 विदेशी नागरिक, आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की आशंका

Fri, 12 Jul 2019 12:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाईल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ऑपरेशन क्लीन-10 के तहत बुधवार को पकड़े गए 60 विदेशियों में से 10 लोग जेल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। गुरुवार देर रात को पुलिस ने उनके भागने की पुष्टि की। इससे पहले पुलिस और एलआईयू अधिकारी दस्तावेज मिलने पर 17 विदेशियों को छोड़ने का दावा कर रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि जेल में गार्डों की लापरवाही के कारण गिरफ्तार किए गए विदेशियों में से कुछ लोग भागने में कामयाब हो गए थे। हालांकि बाद में उनमें से कुछ लोगों को पकड़ लिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




जानकारी के मुताबिक भागने वाले सभी 10 विदेशी पुरूष हैं और वह दिन में किसी समय पुलिस लाइन से खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। शाम में मामले की जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले में पुलिस फरार आरोपियों पर केस दर्ज करने और लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं इस बात की आशंका जताई जा रही है कि फरार हुए विदेशी नागरिक किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त हो सकते हैं।

पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास में भी जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि भागने वाले विदेशियों की संख्या 10 से अधिक भी हो सकती है। क्राईम एसपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लगभग 10 विदेशी पुलिस लाइन से भाग गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पुलिस लाइन में बिना पासपोर्ट और वीजा के पकड़े गए 60 विदेशियों को रखा गया था। इनमें से 32 पुरुष और 28 महिलाएं थी। पकड़े गए विदेशियों में से 58 अफ्रीकी देशों के और दो फिलीपींस के नागरिक हैं। हिरासत में रखे गए आरोपियों की पड़ताल की जा रही थी। इनमें से कुछ दूसरे शहर व प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराने और दस्तावेज होने का दावा कर रहे थे।

बुधवार रात 4 विदेशियों को छोड़ा था

पकड़े गए 60 विदेशियों में से 5 का दावा सही निकलने पर पुलिस ने उन्हें बुधवार देर रात छोड़ दिया था। अन्य 56 विदेशियों के संबंध में गुरुवार शाम एलआईयू अफसर से बात की गई तो उन्होंने कुल 17 आरोपियों के दस्तावेज मिलने पर छोड़ने का दावा किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों के छोड़ने का दावा करती रही लेकिन किसी ने आरोपियों के भागने की जानकारी नहीं दी थी।

एक मकान से पकड़े गए थे 114 सिम व इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस

वहीं, एक मकान से बरामद किए गए 114 सिम, इलेक्ट्रोनिक सिम डिवाइस, छोटे मोबाइल व लैपटॉप की गहनता से जांच के लिए साइबर सेल टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशंका जताई जा रही है कि इन सामान का इस्तेमाल साइबर ठगी या फिर किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जा रहा था।

 
विज्ञापन

क्या है ऑपरेशन क्लीन-10

ग्रेटर नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण लगातार जिले में ऑपरेशन क्लीन चला रहे हैं। इसके अंतर्गत कि स्पा, अवैध ऑटो, अतिक्रमण आदि पर कार्रवाई की गई है। आपरेशन क्लीन 10 के अंतर्गत बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे विदेशियों की धरपकड़ के लिए बुधवार को एलिस्टोनिया सोसाइटी, ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी और एल्डीको ओमिक्सन के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया गया था।

यह ऑपरेशन पुलिस व एलआईयू टीम ने संयुक्त रूप से चलाया था। इसमें नाइजीरिया,केन्या, तंजानिया, जाम्बिया,आइबरी कोस्ट, अंगोला आदि देशों के करीब 320 नागरिकों के आवश्यक दस्तावेज चेक किए गए। जिसमें लगभग 260 लोगों के पास पासपोर्ट वीजा आदि दस्तावेज थे।

वहीं 60 विदेशी नागरिकों के दस्तावेज संदिग्ध, अपूर्ण या उपलब्ध नहीं थे। इन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बीयर की 222 बोतलें, 3.5 किग्रा गांजा, 6 लैपटॉप, 114 सिमकार्ड बरामद किए थे। पकड़े गए आरोपियों से 8 फर्जी वीजा पासपोर्ट भी बरामद हुए थे। पुलिस इन्हें पुलिस लाइन के फोन में रखकर पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें