फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरियाणवी पगड़ी बांधकर, तिलक लगाकर किया जाएगा विदेशी मेहमानों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने किया दौरा
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। शहर में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों का हरियाणा की पहचान समझी जाने वाली पगड़ी बांधकर और पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें प्रदेश की संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। साथ ही उनको यहां के खानपान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने शहर में दौरा किया। उन्होंने उपायुक्त निशांत कुमार यादव और अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक के आयोजन स्थल होटल लीला पहुंचकर जायजा लिया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जी-20 ग्रुप के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष हरियाणा प्रदेश की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ यहां की मेज़बानी की अमिट छाप छोड़ना चाहती है जिससे विदेशी मेहमान हरियाणा से सुखद अनुभव लेकर अपने देशों को जाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और हरियाणा की अच्छी छवि बने।
विज्ञापन


इसी मकसद से हरियाणा में पधारने पर विदेशी मेहमानों का यहां की परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और सम्मान की प्रतीक पगड़ी बांधकर स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। उनके लिए हरियाणवी भोज विशेषकर मोटे अनाज से बने व्यंजन भी वैकल्पिक तौर पर रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में प्रस्तावित बैठकों से पहले प्रदेश के महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर गोष्ठी तथा निबंध आदि की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और प्रयास रहेगा कि गुरुग्राम में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा जाए।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे इसलिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है जिस दौरान हरियाणा की समृद्ध संस्कृति व परंपरा को प्रदर्शित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें