फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जी-20 में उच्च शिक्षा संभावनाओं को बढ़ाएगा गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शिक्षाविद गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग-अलग शैक्षणिक व संबंधित विषयों पर मंथन में जुटेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 सम्मेलन की बैठकों का दौर गुरुग्राम में फरवरी से शुरू होगा। यह आयोजन जिले में उच्च शिक्षा के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। इसमें जिले के शिक्षाविद गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करते हुए अलग-अलग शैक्षणिक व संबंधित विषयों पर मंथन में जुटेंगे। इसके साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों को धरातल देने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
इस वर्ष देश में जी-20 सम्मेलन की 200 से अधिक बैठकें अलग-अलग समय पर आयोजित होंगी। इस दौरान देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए पूरी तैयारी में है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के आयाम व संभावनाएं विकसित करने पर जोर है। हाल ही में येल, ऑक्सफोर्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों को देश में स्थानीय स्तर पर परिसर खोलने की दिशा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपने स्तर पर पहल की है। यूजीसी ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों को देश में परिसर खोलने देने के लिए मसौदा तैयार किया है। साथ ही इस पर लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। फिलहाल गुरुग्राम निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ उच्च शिक्षा में अग्रणी है। उधर, जी-20 के फरवरी समिट के बाद यहां संभावनाओं के नए द्वार खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय कौशल की कमी पर चर्चा करेंगे कुलपति
वर्ष 2023 में उच्च शिक्षा से अर्जित ज्ञान व इंडस्ट्री की मांग के अंतर को कम करने के लिए भी बेहद खास होगा। इसके लिए गुरुग्राम स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विवि के कुलपति जिले का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय फोरम पर करेंगे। कुलपति राज नेहरू जी-20 के शेरपा ट्रैक के अंतर्गत आयोजित होने वाली एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्यूजी) की मीटिंग में पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लेंगे। वह दो फरवरी से जोधपुर में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में ग्लोबल स्किल गैप्स पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन



एनसीआर में शिक्षा के लिहाज से अलग है गुरुग्राम
भविष्य की संभावनाओं की नींव गुरुग्राम में पहले ही रखी जा चुकी है। यहां मोदी 2.0 और मनोहर सरकार की वापसी के साथ ही राज्य स्तरीय विवि की स्थापना की गई। इससे पहले देश के पहले कौशल विवि की नींव भी गुरुग्राम में ही है। उधर पूरे प्रदेश के 49 फीसदी निजी विवि कैंपस (परिसर) गुरुग्राम में छात्रों को शिक्षित करने में जुटे हैं। गुरुग्राम विवि के कुलपति दिनेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में 66 शिक्षण संस्थान संबद्ध है। इसमें से दस सरकारी कॉलेज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें