फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआई से फर्जी तस्वीरें विदेशी बहू बुजुर्ग सास को कर रही परेशान, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटे की मौत के बाद परिवार को धमकाने और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग करने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी निवासी बुजुर्ग महिला ने अपनी विदेशी बहू पर एआई की मदद से फर्जी तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद से बहू उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। रुपये और संपत्ति की मांग पूरी नहीं होने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और छवि खराब करने की धमकी भी दी गई। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।

सेक्टर-78 निवासी बुजुर्ग महिला ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया कि उनके सीए बेटे ऋषभ टंडन की 22 अक्तूबर 2025 को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। ऋषभ की शादी एक जून 2023 को उज्बेकिस्तान की रहने वाली ओलेस्या नेदोबेगोवा से हुई थी। दोनों मुंबई में रहते थे। बेटे की मौत के बाद परिवार पहले से ही दुखी था। इसी दौरान बहू पर परिवार को धमकाने और परेशान करने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, बहू ने कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और उसके जरिये अलग-अलग लोगों को संदेश भेजे, ताकि ऐसा लगे कि ईमेल महिला ने खुद भेजे हैं। इसके अलावा एआई की मदद से फर्जी तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं। आपत्तिजनक पोस्ट और संदेशों के जरिये उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद बहू ने परिवार पर रुपये और संपत्ति देने का दबाव बनाया। मांग पूरी नहीं होने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और विदेश में राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर धमकाया गया। घर में जबरन प्रवेश करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंचीं

बुजुर्ग महिला ने 18 दिसंबर 2025 को परिवार के साथ सेक्टर-113 थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। इसके बाद 24 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें