दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य के घर शटरिंग का काम करने वाले पर घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित संजय भाटी ने कोतवाली में गांव के ही गौरव, सौरभ व सतपाल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बोड़ाकी निवासी संजय भाटी संयुक्त किसान मोर्चा का सदस्य है। आरोप है कि 27 जुलाई को गौरव, सौरभ व सतपाल घर पर आए। सौरभ ने मकान में शटरिंग का काम किया था। जिसका पेमेंट दस हजार रुपए बाकी रह गए। बकाया पैसे को लेकर हिसाब को लेकर उनसे और परिजनों से मारपीट की गई।