मुख्यमंत्री ने सिसोदिया के कामकाज के तरीके को सराहा, पीएम की आलोचना कीअमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए जाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उनके बचाव में दिखेंं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मनीष सिसोदिया के कामकाज के तरीके की सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भगवान मनीष के साथ है। लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों की दुआएं मनीष के साथ है। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभु से कामना है कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतजार करेंगे। अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। कहा कि जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधानमंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक्की कर सकता है। इस तरह से मुख्यमंत्री ने सीधा उद्योगपति अदाणी को कठघरे में रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।