फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के कारण फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा में शुक्रवार को आयोजित होने वाले द्वितीय अंडर-14 अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब होने के कारण यह निर्णय लिया गया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एपीजे स्कूल नोएडा और सोमरविल स्कूल नोएडा के बीच होना था, जबकि बालिका वर्ग में शिव नादर स्कूल नोएडा और आर्मी पब्लिक स्कूल नोएडा की टीमें आमने-सामने थीं। आयोजकों ने बताया कि दोनों फाइनल मुकाबलों की नई तारीख 15 अगस्त के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें