ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल, विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने ग्रेटर नोएडा के आई-थम मॉल स्थित लुलु हाइपर मार्केट से नूडल्स के चार नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम ने गेझा सेक्टर 93 नोएडा स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से नूडल्स का एक नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह की टीम ने दनकौर ग्रेटर नोएडा स्थित ब्लिंकिट स्टोर से नूडल्स के तीन नमूने प्राप्त किए। एक अन्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और रवींद्र नाथ वर्मा शामिल थे। ब्यूरो