नोएडा। सेक्टर 62 स्थित एक निजी अस्पताल ने लंग फेलियर क्लीनिक का उद्घाटन किया है। यह गंभीर फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए है। क्लीनिक में एडवांस लंग डिजीज से पीड़ित मरीजों को मल्टी-डिसीप्लीनरी देखभाल मिलेगी। इसमें फेफड़ा प्रत्यारोपण मूल्यांकन, पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन व फॉलो-अप सुविधाएं शामिल हैं। ब्यूरो