किसानों को भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री के साथ ग्रामीण
- फोटो : Mewat
शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों को भेजी खाद्य सामग्री
तावडू । शाहजहांपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए मेवात क्षेत्र से भी खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस आंदोलन में क्षेत्र के किसान संगठन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैैं। रविवार सुबह गांव सीलखो से शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए भारी मात्रा में खाद्य सामग्री भेजी गई। अब्दुल गफ्फार खान, ताजुद्दीन, इमाम शाहिद, रहीश, बिल्लू, ताहिर, जुबेर, मोहम्मद रफीक, रुस्तम और जाहिद आदि ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सीलखो गांव से किसानों के लिए 4 क्विंटल दूध, 1 क्विंटल केला आदि सामान भेजा गया। वहीं, आर्थिक मदद के लिए कुछ नकदी भी भेजी गई।