फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 दिसंबर को होंगे फोनरवा के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
(अनिवार्य खबर फोटो के साथ)
विज्ञापन

-फोनरवा कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया

नोएडा। सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में शनिवार कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। फोनरवा चुनाव के लिए चार चुनाव अधिकारी कर्नल (आर) एसके वैद्य, वीएस नगरकोटी, डॉ. तरसेम चंद, डीके खरबंदा का चयन किया गया है।
विज्ञापन


महासचिव केके जैन ने कहा, आय-व्यय का ब्यौरा व बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि जल्दी ही मुख्य कार्यपालिका अधिकारी नोएडा प्राधिकरण, बिजली एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें लंबित कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आगामी 23 नवंबर को फोनरवा कार्यालय में होगी। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय कुमार भाटी, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, उमाशंकर शर्मा, विनोद शर्मा, देवेंद्र कुमार, जीसी शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, कोसिंदर यादव, राजेश सिंह, भूषण शर्मा, सुनील यादव, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, अनिल चौहान, वीएस नेगी, सुभाष भाटी, सतनारायण गोयल, पुलकित कांत गुप्ता, जयपाल सिंह, सुनील वाधवा समेत सदस्य उपस्थिति थे।
विज्ञापन

-
वान्या दीक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें