फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दोपहर में खिली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। शहर में रविवार दोपहर में तेज धूप खिलने से जहां ठंडी से लोगों को थोड़ी राहत मिली, वहीं प्रदूषण में भी काफी कमी आई। हालांकि, सुबह के समय कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। सुबह दस बजे तक चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा, लेकिन 11 बजे से धूप खिलनी शुरू हुई तो एक घंटे के अंदर कोहरा नदारद हो गया। अच्छी धूप खिलने से पार्कों, शॉपिंग मॉल्स, बाजारों व सार्वजनिक जगहों पर लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय अन्य दिनों की तरह ही घना कोहरा होने से लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे, लेकिन करीब 11 बजे तक तेज धूप होने के बाद मौसम तेजी से बदला और देखते ही देखते कोहरा गायब हो गया। तापमान बढ़ने से रविवार को प्रदूषण में भी कमी आई और एक्यूआई 190 पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें