नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे को नोएडा प्राधिकरण बहलोलपुर अंडरपास से लेकर गढ़ी गोल चक्कर तक संवारने जा रहा है। इस दूरी में एफएनजी से सर्विस रोड पर हुए अवैध कट बंद किए जाएंगे। टूटे डिवाइडर सही होंगे। इसके साथ ही सर्विस रोड किनारे सेक्टर-69 की बाउंड्रीवॉल भी बनेगी। इन कामों में 5 करोड़ 21 लाख 14 हजार रुपये लागत अनुमानित है। वर्क सर्किल-4 ने टेंडर जारी कर एजेंसियों से 8 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन के साथ जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। ब्यूरो