फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धीरे-धीरे खिल रहे पुष्प प्रदर्शनी के फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरू से आए कारीगर कर रहे सजावट, फूलों से बन रहा केदारनाथ मंदिर, कई और आकृतियों को मिल रहा आकार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-33ए के शिल्प हाट में नोएडा पुष्प प्रदर्शनी के लिए फूलों से मैदान सजाया जा रहा है। यहां पर 32 फिट ऊंची केदारनाथ मंदिर की आकृति फूलों से बनाई जा रही है। इसके साथ ही टोकरी से गिरते हुए फूल, गमलों की सजावट के साथ अन्य आकृतियों को भी आकार मिल रहा है। प्रदर्शनी 19 से 22 फरवरी तक होनी है। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने तैयारियों की समीक्षा की और बुधवार शाम तक सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मैदान को सजाने के लिए प्राधिकरण ने बंगलुरू के कारीगरों को बुलाया है। इन कारीगरों की फूलों से आकृतियां, द्वार बनाने व सजावट में दक्षता है। पिछले वर्ष हुए गुलदाउदी व पुष्प प्रदर्शनी में में इन्हीं कारीगरों ने मैदान में फूलों की कई आकृतियां बनाकर सजाई थीं। चार दिन तक चलने वाले फ्लावर शो में 100 से ज्यादा फूल-पौधों के स्टॉल लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की चित्रकला व अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें