फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार में फूलों के कारोबार ने पकड़ी तेजी

Mon, 06 Oct 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवरात्र से बाजार में फूलों के कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। पूजा-पाठ से लेकर शोरूम और प्रतिष्ठानों में सजावट आदि कार्यों के लिए फूलों की खरीदारी बढ़ गई है। फूल कारोबारियों के अनुसार अक्तूबर में दीपावली और फिर सहालग के चलते कारोबार और अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में मंगलपड़ाव के पास फूल मंडी है जहां 10 से 11 दुकानों में फूलों का कारोबार होता है। नवरात्र से यहां फूलों का कारोबार महकने लगा है और बाजार में रौनक बनी हुई है। फूल कारोबारी जाकिर हुसैन बताते हैं कि नवरात्र से फूलों का कारोबार पटरी पर आने लगा है। दीपावली में काफी ज्यादा डिमांड रहती है। इसके बाद सहालग शुरू होने वाले हैं। इस समय दिल्ली और मुरादाबाद से फूल मंगवाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पहाड़ से भी सप्लाई शुरू हो जाती है। बताया कि पिछले सालों की अपेक्षा कारोबार बढ़ने के साथ ही प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। कारोबारी अफजाल अहमद ने बताया कि इन दिनों पांच क्विंटल गुलाब और गेंदा के फूल मंडी में आ रहे हैं। दीपावली तक यह 30 क्विंटल तक पहुंच सकता है। बदायूं और मुरादाबाद से फूलों की खेप आ रही है। गेंदा 100 रुपये किलो और गुलाब 200 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें